आपको बता दें कि सुभाष नगर इलाके में बीते 16 अगस्त से लापता व्यवसाई पवन कन्याल कर दो हफ्ते बाद भी कुछ पता नहीं चला है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पवन की पत्नी और बूढ़ी मां अपने बेटे का पता लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। पवन की दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। आपको बता दें कि हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी पवन कन्याल गोला खनन क्षेत्र में डंपर संचालन का काम करते थे। बीते 16 अगस्त को वह अपने घर से कुछ जरूरी कार्य से ट्रांसपोर्ट नगर जाने के बात कहकर निकले थे। लेकिन इसके बाद से पवन का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।
एसपी सिटी हल्द्वानी के मुताबिक पुलिस की ओर से पवन को खोजने का अभियान पूरे इलाके में चलाया गया। पुलिस टीम अभी भी पवन की खोज में लगी हुई है। सीसीटीवी व मोबाइल फोन लोकेशन, बैंक डीटेल के आधार पर भी जांच का कार्य किया जा रहा है, जिसमें अभी तक कुछ खास सबूत नहीं मिल सके है। पवन की कार को नैनीताल हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर भुजियाघाट से बरामद कर लिया है। साथ ही उसकी अंतिम लोकेशन भी भुजियाघाट के आसपास ही बताई जा रही है।
परिजनों ने कहा कि उन्होंने पुलिस से मिलकर पवन से जुड़े अन्य एंगल्स पर जांच करने की बात कही। ताकि पवन का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। एसपी सिटी ने बताया की पुलिस पवन की बैंक डिटेल पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। उनके मुताबिक पवन ने काफी जगह से लोन भी लिया था पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। आने वाले दिनों में यदि पवन की बैंक डिटेल से कोई भी जुड़ी जानकारी पुलिस के सामने आएगी तो उस पर भी पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू करेगी।

READ ALSO: अवैध कार्रवाई के विरोध में फेरीवाले ने असिस्टेंट कमिश्नर पर किया हमला, काटी तीन उंगलियां…







