Home उत्तराखंड उत्तराखंड: हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों ने स्थानीय युवक को पीटा, चाकू...

उत्तराखंड: हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों ने स्थानीय युवक को पीटा, चाकू से किया हमला, देखिए

0
Haryana tourist beat gypsy driver in nanital
Image:Haryana tourist beat gypsy driver in nanital (Source: Social Media)

नैनीताल:जैसे जैसे गर्मियों का मौसम पास आ रहा है।वैसे वैसे यात्रा और पर्यटन का सीजन भी शुरू हो गया है।और इस में सबसे ज्यादा चिंता इस बात की हो जाती है कि बहुत से पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ बदतमीजी पर कर उनके साथ मारपीट भी करते है।कुछ इसी तरह की खबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से आ रही है।यहां कुछ पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए हुए थे।लेकिन उन पर्यटकों ने जिप्सी चालक के साथ बतमीजी और मारपीट भी की।यह पर्यटक हरियाणा के थे।इन्होंने चालक के साथ मारपीट कर उसपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

इसके बाद यह सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने जल्दी ही घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।जब चालक से पूछा गया तो उसने बताया कि मंगवार की से शाम को वह हरियाणा के कुछ पर्यटकों को जिप्सी में बैठकर जंगल सफारी करवा रहा था।उन सभी ने जंगल में उतरने के लिए कहा।

ड्राइवर ने बताया कि उसने केवल वन अधिनियम के तहत सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित बताकर पर्यटकों को जंगल में उतरने से मना किया,साथ ही उसने बताया कि यदि इस बारे में आला अधिकारियों को पता लगा तो उसकी जिप्सी और उसपर भी कार्रवाई की जाएगी। वे लोग इस बात पर गुस्सा हो गए और मारपीट करने लगे और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वहीं इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here