Home उत्तराखंड उत्तराखंड न्यूज़, इनको लगी उत्तराखंड में पहली वैक्सीन का टीका, इतने दिनों...

उत्तराखंड न्यूज़, इनको लगी उत्तराखंड में पहली वैक्सीन का टीका, इतने दिनों बाद लगेगा दूसरा टीका..

0
He got the first vaccine dose in Uttarakhand

हल्द्वानी- आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी वैक्सीन लगाई गई। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन को लेकर सेंटर भी बनाए गए हैं।

इसके साथ स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए संबोधन के बाद कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के सीएमएस डॉ अरुण जोशी को सबसे पहले वैक्सिंग लगाई गई।

डॉ भागीरथी जोशी सीएमओ ने बताया कि 22 सेंटर नैनीताल जिले में बनाए गए हैं, जो कि आगे चलकर बड़ा दिए जाएंगे। सभी मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक वैक्सीन लगाई जाएगी सुशीला तिवारी अस्पताल में दो सेंटर बनाए गए हैं और महिला अस्पताल में भी एक सेंटर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि हर रोज 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। और वैक्सीन लागए जाने के ठीक 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरे तरीके से अलर्ट हैं। और साथ ही किसी भी परेशानियों को निपटने के लिए भी तैयारियां की गई हैं। ऐसे धीरे – धीरे सभी लोगों तक वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा।

यह भी पड़िए:अगर आपका सपना भी है भारतीय सेना में भर्ती होना, तो जानिए क्या क्या रास्ते है 12वी और ग्रेजुएशन के बाद…

यह भी पड़िए:देश की सबसे छोटी ऑर्गन डोनर बनी 20 महीने की धनिष्ठा, इससे 5 लोगो की जिंदगी बची..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here