चमोली:- उत्तराखंड मे लगातार बारिश के कारण लोगो को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आज चमोली के नारायणबगड़ ब्लाक के पंगती गांव मे सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर ज्यादा बारिश के कारण पहाड़ी से मलवा आया। घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम व एसडीआरफ घटनास्थल पर पहुंच गई।
नेपाल और झारखंड के रहने वाले मजदूरों व उनके परिवार वालो को राज्य के लोगो ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चे और महिलाओं को बाढ़ से बचाया। मलबे की वजह से कर्णप्रयाग से लेकर ग्वालदम हाईवे का रास्ता बंद हो गया है, जिसे खोलने की कोशिश की जा रही है। मलबे मे कार और दोपहिया वाहन दब गए है। जिला प्रशासन वहाँ पहुंच गई है। मजदूरों व उनके बच्चो को गांव के लोगो ने उनके घरो मे सही सलामत पहुंचा दिया है।
मलवा और बारिश का पानी नाले मे बह रहा है। जिससे बीआरओ की कंपनी मे काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। और काफी सारी गाड़िया मलबे मे दब गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन लोगो की जान बचाने मे लगा हुआ है। हालांकि अभी तक किसी की भी जान नही गई है।
READ ALSO: हवस पूरी नहीं हुई तो देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे किया हत्याकांड का खुलासा….







