उत्तराखंड की हर्षिल घाटी में अब हिमाली ग्रैंडाला जैसे परिंदे भी देखने को मिल रहे है….

0
उत्तराखंड की हर्षिल घाटी में अब हिमाली ग्रैंडाला जैसे परिंदे भी देखने को मिल रहे है....

उत्तराखंड -उत्तराखंड की हर्षिल घाटी उच्च हिमालय छेत्र आजकल बहुत चर्चा में है। अलग – अलग प्रकार रंगीन पक्षियों से यह घाटी सभी लोगों का मन को उजागर कर रही है। यहां बताया जा रहा है इस घाटी में हिमाली ग्रैंडाला जैसे परिंदे भी नजर आए हैं। आपको बता दें कि ये वो ही अनोखी प्रजाति है जिसे देखने के लिए देश विदेश के पक्षी प्रेमी सिक्किम पहुंच जाते हैं, और अब उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी भी हिमाली ग्रैंडाला के नाम से जानी जा रही है और चर्चा में है। एवीयन ट्रेल्स कंपनी के राजेश पंवार ने बर्ड वाचिंग को प्रोत्साहित करने के लिए हर्षिल घाटी का दौरा किया और कहा कि झाड़ियों में उनको हिमाली ग्रैंडाला कि कई झुंड दिखाई दिए हैं।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि वन विभाग में 8 गांव में घाटी में बर्ड वाचिंग को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम चालू की है।

आजकल घाटी में हिमालयी गिद्ध, मोनाली, कर्णभेदी, व्हाइट चीक्ड नटचट, और भी कई परिंदे देखने को मिल रहे हैं। खूबसूरत रंग – बिरंगे परिंदों का दीदार देखने के लिए भी पर्यटक हर्षिल घाटी की ओर जा रहे हैं। बर्ड वाचिंग से जुड़े फोटोग्राफर राजेश पंवार भी हर्षिल घाटी पहुंचे और वहीं उनका कहना था कि घाटी में मुखवा, हर्षिल, बगोरी,पुरोली, धराली,जसपुर, झाला और सुक्की गांव के पास कई तरह के पक्षियों का दीदार किया है। और घाटी में अब व्हाइट थ्रोटेड बुशिट, हिमाली ग्रैंडाला और व्हाइट चीक्ड नटचट यहां पर पहली बार नजर आए हैं। राजीव भरतरी वन संरक्षण उत्तराखंड का कहना है कि शीतकाल के दौरान उच्च हिमालई क्षेत्र के वन्यजीव और परिंदे निचले इलाकों में आ जाते हैं। तो ऐसे में इनका दीदार करना बहुत आसान हो जाता है। लोग काफी तादात में वहां का रुख कर रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here