उत्तराखंड के रुड़की से पति पत्नी का शव मिलने से पूरे गाँव मे मचा हड़कंप। खबर रुड़की के खटका गांव की है जहां आज सुबह पति पत्नी का शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी मात्रा में मृतक के घर के पास भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के एसएसपी डी सेंथिल कृष्णराज ने भी मौके पर पहुंचकेर घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही कोहराम मच गया।
यह भी पढ़े: 11वीं कक्षा के छात्र के साथ पांच साल से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार…
मृतक पति की पहचान सुशील है जबकि पत्नी का नाम पूनम बताया जा रहा है। सुशील 35 वर्ष के थे। वह रुड़की के सिद्धार्थ होटल के एक कर्मचारी थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सुबह सुशील और पूनम ने अपने 8 वर्षीय लड़के को स्कूल भेजा था। बालक का नाम वंश है। ग्रामीणों के अनुसार वंश को स्कूल भेजने के बाद दोनों अपने घर चले गए। बाद में सुशील का शाला ब्रिजेश उनके घर गया। लेकिन बृजेश ने वहां जो देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां बृजेश और पूनम का शव पड़ा हुआ था। दोनों के गले पर धारदार हथियार के निसान थे। दोनों की मौत कैसे हुई अभी इसपर प्रश्न बना हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या फिर हत्या।