Home उत्तराखंड पत्नी पर हुआ शक, पति चाकू से मार मार कर की पत्नी...

पत्नी पर हुआ शक, पति चाकू से मार मार कर की पत्नी की हत्या…..

0
Husband was suspicious of his wife and kills her with knife

अक्सर पति पत्नी के झगड़ों के कई किस्से सुनाई देते है लेकिन लड़ाई इस हद तक बढ़ जाए कि हत्या तक बात पहुंच जाए। ऐसी ही एक घटना टिहरी से सामने आ रही है। टिहरी के घनशली जिले से खबर आ रही कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। जी हां पति को पत्नी पर शक था कि उसका चक्कर किसी और के साथ चल रहा है। आरोपी विक्रम सिंह पुंडीर अपने परिवार संग नेलचामी पट्टी थार्थी गांव में रहता था। वह विदेश में काम करता था। लॉकडॉउन के कारण वह अपने गांव वापस लौटा था। परिवार में पत्नी उम्र 27 साल शशि और उनका 3 साल का बेटा था। लॉकडाउन के दौरान पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी शशि का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। अक्सर इसी बात पर दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद चलता रहता था।

यह भी पढ़े: 996 पदों की पुलिस पदोन्नति भर्ती के विज्ञप्ति जारी, करें ऑनलाइन आवेदन

कत्ल से पहले भी दोनों के बीच लड़ाई हुई जिसके चलते पति ने आपा खो कर रसोई से चाकू उठाया और पत्नी पर कई बार हमला किया। इतने घाव होने के बाद भी शशि ने अपने आप को बचाने की कोशिश की। वह अपनी जान बचाने भागी लेकिन ज्यादा देर तक जान नहीं बचा पाई। भागते हुए वह खेत में जा गिरी और वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी पति पत्नी की हत्या करने के बाद भी वहां से भागा नहीं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया गया। पत्नी की मृत्यु और पति जेल में है और वह मासूम तीन साल का बच्चा अकेला रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here