उत्तराखंड पुलिस अपने कर्तव्य के साथ साथ मानवीय कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे कई मानवीय कार्यों के किस्से हम आए दिन सुनते ही रहते है।उनके मित्रता सेवा सुरक्षा वाले स्लोगन को बहुत बार जवानों द्वारा साबित किया जा चुका है।आज की खबर भी कुछ ऐसी ही है जो कि चंपावत से आ रही है। यहां एक गर्भवती महिला को महिला पुलिसकर्मी द्वारा रक्तदान दिया गया,जिससे महिला को नया जीवनदान मिला है।
जानकारी के मुताबिक महिला का नाम हेमा जोशी है जो रघुनन्दन जोशी की पत्नी है।वे लोग ग्राम सिलोड़ी देवीधूरा के रहने वाले है।हेमा को प्रसव पीड़ा होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में ले जाया गया।लेकिन यह से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहाघाट रेफर करना पड़ा।
वहीं महिला के दो जुड़वा बच्चे हुए लेकिन महिला की हालत काफी खराब हो गई थी।उन्हे B+ ब्लड ग्रुप की जरूरत थी।हालत ज्यादा खराब होने की वजह से और B+ ब्लड ग्रुप के न होने की वजह से दोबारा से महिला को जिला चिकित्सालय रेफर करना पड़ा।
वहां पहुंच कर पता चला,उस ब्लड ग्रुप की एक आखिरी यूनिट बची थी जबकि महिला को दो दो यूनिट ब्लड ग्रुप की जरूरत थी।दूसरी ओर परिजन भी सभी अपने कॉन्टैक्ट में मौजूद सभी लोगों से इस बारे में जानकारी ले रहे थे लेकिन यह ब्लड ग्रुप नही मिल पा रहा था। वहीं समय के साथ साथ महिला की स्थिति भी खराब हो रही थी।
वहीं इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत की सीसीटीएनएस शाखा में तैनात महिला पुलिसकर्मी रोशन निशा को मिली,तो उन्होंने बिल्कुल देर ना करते हुए अस्पताल पहुंचकर महिला को रक्त दान किया,जिससे महिला को जीवनदान मिला।सभी परिजन ,जनपद चम्पावत पुलिस और महिला आरक्षी को धन्यवाद कर उनके द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।







