उत्तराखण्ड: यहां 15 साल के लड़के ने काट ली अपने दोनो हाथों की नशे, तड़प तड़प कर युवक की मौत…

0
In Haldwani, a 15-year-old boy cut the veins of both his hands.

हल्द्वानी:- यह घटना हल्द्वानी की है। जहां एक किशोर ने अपने दोनों हाथों की नसें काट दी। और उस्की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर के रहने वाले अमीर अहमद मजदूरी का काम करता है। अमीर अहमद के 6 बच्चे है। जिसमे 2 लड़कियों की शादी हो गई है और 4 लड़के है। सूचना के मुताबिक परिवार वाले शनिवार की शाम पड़ोस में किसी के इंतकाल में गए हुए थे। घर पर सिर्फ उनका 15 वर्षीय बेटा फैसल था।

परिवार वालो की गैर मौजूदगी में फैसल ने अपने दोनों हाथो की नस ब्लेड से काट ली। नस काटने के बाद फैसल काफी देर तक तड़पता रहा। जब परिवार के लोग घर पहुँचे तो वह हैरान हो गए। परिजन फैसल को इलाज़ के लिए हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने फैसल के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिवार वालो को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने बताया कि फैसल नशे करता था।

ALSO READ THIS:स्कूल में उड़ाया गया भगवान श्री राम का मजाक, ओलंपिक खिलाड़ी ने करी मान्यता रद्द करने की मांग, देखिए वीडियो

ALSO READ THIS:सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी गोलियां, 4 जवानों की मौत, तीन घायल..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here