Home उत्तराखंड उत्तराखंड: फिर आया यहां चोटी काटने वाला, 6 युवतियां बनी शिकार

उत्तराखंड: फिर आया यहां चोटी काटने वाला, 6 युवतियां बनी शिकार

0
in kotdwar chopped the peaks of 6 girls in 2 days
in kotdwar chopped the peaks of 6 girls in 2 days (Image Credit: Social Media)

साल 2017 में आने वाले भयंकर घटनाओं के बारे में तो आप भली-भांति से परिचित होंगे जी हां हम बात कर रहे हैं चोटी काटने वाली घटनाओं की बता दें कि इस साल यह घटना काफी सुर्खियों में रही थी लेकिन एक बार फिर उत्तराखंड में ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

बता दें कि बीते दो दिनों में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में छह युवतियों की चोटी काटी गई बता दें कि यह घटना लकड़ी पड़ाव में हुई जिसके बाद पूरे कोटद्वार इलाके में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि सहाना नाम की लड़की जो कि लकड़ी पड़ाव की रहने वाली है वह गुरुवार को एक टेलरिंग शॉप पर जा रही थी अचानक उसकी चोटी काट दी गई और उसे पता ना चला

 जिसके बाद उसने बाजार पुलिस चौकी में घटनाक्रम बताया जिसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई साथ ही उसने बताया कि कोटद्वार में अभी तक 5 अन्य युवतियों के भी चोटी काटी गई है जब पुलिस ने सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें सारे चोटी काटने वाले इलाकों में एक ही युवक मिला जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढने में लगी है बता दें कि सारे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ही दिखा है जिसके बाद से पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है।

साल 2017 में भी पौड़ी में ऐसे कई मामले आ चुके हैं जिनमें कोडिया में दो युवतियों की चोटी काटी गई जिसके बाद उन्हें बेहोश कर दिया गया उसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में ही अस्पताल ले जाया गया था बता दे कि उस समय भी इसके पीछे कौन है पुलिस पता नहीं लगा पाई थी ऐसी घटनाएं अक्सर लोगों के बीच अपना डर बना कर रखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here