नैनीताल : उत्तराखंड नैनीताल जिले से एक दुखद खबर आई है जहां, विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम सभा डालकन्या कुंडल से है। जानकारी मिली है की, यहां एक बोलेरो गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि, सवारियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है की, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। वहां हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र ओखल कांडा में 108 के माध्यम से पहुंचाया गया है। वहीं, कुछ घायलों को हल्द्वानी अस्पताल में रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की, नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक की डालकन्या कुंडल ग्राम सभा में रविवार की शाम को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है की, हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त गौनियारों निवासी वाहन चालक महेश राम एवं चम्पावत जिले के खटोली निवासी गोमती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और गौरव सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में हुई है।
वहीं घायलों में ल्वाड़ ग्राम सभा निवासी मोहन सिंह, जगदीश, हयात मटियाली, विनोद सिंह, महिपाल, जगदीश एवं चम्पावत निवासी त्रिलोक सिंह एवं राजदीप सिंह शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा और पुलिस विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर मृतकों का पोस्टमार्टम ओखलकांडा में ही कराने की सहमति दे दी है। वहीं, घटना में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
ALSO READ THIS:एडीजी एलओ का बयान – 5G नेटवर्क के ट्रॉयल से हो रही मौतों की झुटी अफवाह फैलाई तो होगी सख्त कार्यवाही..जाना पड़ सकता है…