Home उत्तराखंड ऋषिकेश: जंगल में मिली युवती की लाश, पति पर शक, घरवालों को...

ऋषिकेश: जंगल में मिली युवती की लाश, पति पर शक, घरवालों को शादी का ही पता नही..

0
In rishikesh Girls body found in forest
Image:In rishikesh Girls body found in forest(Source: Social Media)

ऋषिकेश:खबर ऋषिकेश से आ रही है।पिछले महीने ही यहां के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली थी।युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमे युवती की हत्या की पुष्टि हुई है।पुलिस ने बताया कि युवती की हत्या 9 दिसंबर को गला घोंटकर को गई थी।

कुछ लोग घटनास्थल पर लकड़ियां बिनने का काम कर रहे थे कि उन्हें युवती की लाश और एक लाल रंग का बैग मिला। बैग में कुछ सामान और 9 दिसंबर के ट्रेन की टिकट थी। कुछ कागजों से पता चला कि युवती का नाम आरती भोई था जो 28 वर्ष की थी।उसका टिकट कैंसल करवाया जा चुका था।

अब उन्होंने मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।परिजनो से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को अजीब बात बताई कि वह नही जानते कि उनकी बेटी ने किससे शादी की।उन्होंने यह तक कहा कि उनका अपनी बेटी से कोई संबंध भी नहीं है।

जांच पड़ताल करते हुए पुलिस को पता चला कि मृतका ओडिसा से थी लेकिन हरिद्वार की एक फैक्ट्री में काम करती थी जिसकी शादी संजय भारद्वाज नामक व्यक्ति से हुई थी जो यूपी का निवासी है।युवती का पति उसकी मृत्यु के कुछ दिन पहले छोड़ कर चला गया। संजय की यह दूसरी शादी थी। परिजनों के मुताबिक युवती घर से दो साल पहले चली गई और उसने लव मैरिज की।उसकी शादी के बारे में उसके परिजन कुछ नही जानते।

अब पुलिस युवती के पति संजय भारद्वाज की तलाश में है।साथ ही मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ी जा चुकी है इसके अलावा जल्द ही युवती के पति और मामले में जुड़े अन्य लोगों से जल्दी ही पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here