आज की खबर टनकपुर से आ रही है यहां बंदर ने एक तीन माह के बच्चे को उठाकर छत पर ले जाकर उसे पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया,जिससे बच्चे की मृत्यु हो गई।
घटना मंगलवार की है। यहां रोजाना की तरह बच्चा अपनी मां के साथ सोया था।हमेशा की तह मां सुबह पांच बजे उठकर घर के काम कर रही थी।इसी दौरान बंदर उनके कमरे में घुस गया और कंबल सहित बच्चे को घसीटकर छत पर ले गया।
इसके बाद बंदर ने पानी से भरी बाल्टी में बच्चे को डुबो दिया।छह बजे करीब जब मां अपने बच्चे को देखने गई तो बच्चा बिस्तर पर नहीं था।कहीं न मिलने पर बच्चे की खोजबीन शुरू की गई तो छत पर पानी से भरी बाल्टी में बच्चा औंधे मुंह गिरा हुआ पाया गया।जल्दी ही बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया
अब एसडीओ एसके मौर्या द्वारा बताया गया कि सभी बन सुबह के वक़्त सोए रहते हैं और धूप निकलने के बाद ही वे सभी झुंड में निकलते हैं।तो इतनी सुबह बंदर का घर के अंदर आने की संभावना बहुत कम है।लेकिन जल्दी ही इस मामले की जांच पड़ताल की जायेगी।
संदेहजनक होने पर अब पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं कोतवाल हरपाल सिंह ने भी बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।इसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा और इस घटना का पर्दाफाश हो पाएगा।







