वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट के तहत प्रदेशभर के कुछ नगर निगम और जिलों के निगम-निकायों में प्रॉपर्टी टैक्स को ऑनलाइन करने का काम किया जा रहा है।जी हां उत्तराखंड के करीब छह जिला मुख्यालयों और आठ नगर निगम के निकायों में प्रॉपर्टी की जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी।जानकारी के मुताबिक कुछ जिले और नगर निगम इस प्रकार है – हल्द्वानी, रुद्रपुर,रुड़की,देहरादून,हरिद्वार,कोटद्वार,काशीपुर और ऋषिकेश है।जानकारी के मुताबिक साल के अंत तक इन सभी जगह में ऑनलाइन टैक्स जमा कराना आसान हो जाएगा।
यह कार्य अगले दो महीनों के अंदर होना निश्चित है। यानि 31 मार्च तक सभी जिला मुख्यालय और नगर निगमों के नगर निकायों को डिजिटल कर दिया जाएगा।इससे एक क्लिक पर हमे वार्डवार प्रॉपर्टी के बारे में या उसपर दिए जा रहे टैक्स के बारे में जानकारी प्राप्त हो पाएगी। इससे निगम और निकायों में कॉमर्शियल टैक्स जमा कराने की प्रणाली तो मजबूत होगी ही।साथ ही इससे निगम और निकायों के लिए भी टैक्स का निर्धारण करना बहुत आसान हो जाएगा। यानि ऑनलाइन ही टैक्स का कैलकुलेशन आसानी से हो जाएगा।
इससे जुड़े सभी तरह के खर्च और अन्य चीजों पर नजर बनाए रखने के लिए एक अर्बन ऑब्जर्वेटरी का निर्माण किया जा रहा है।यह देश की पहली ऐसी ऑब्जर्वेटरी होगी, जिसमें पूरे प्रदेश के सभी निगम-निकाय जुड़े होंगे।यह निर्माण शहरी विकास निदेशालय की और से देहरादून में किया जा रहा है।
यह भी पड़िए:अगर आपका सपना भी है भारतीय सेना में भर्ती होना, तो जानिए क्या क्या रास्ते है 12वी और ग्रेजुएशन के बाद…
यह भी पड़िए:देश की सबसे छोटी ऑर्गन डोनर बनी 20 महीने की धनिष्ठा, इससे 5 लोगो की जिंदगी बची..






