रुद्रप्रयाग – खबर है कि गुप्तकाशी को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रुद्रप्रयाग दौरे पर आए और बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुप्तकाशी को नगर पंचायत का दर्जा देने की बात सामने रखी और साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के लिए कहा है। और मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी क्षेत्र की बीजेपी कार्यकर्ताओं से समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुप्तकाशी को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा इसके साथ ही इस क्षेत्र में विकास के दरवाजे भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री का मांगल गीतों और फूल बरसा कर बीजेपी महिला मोर्चा ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा करते हुए क्षेत्र के लोगों को भी बधाई दी है। लोगों कहना था कि गुप्तकाशी कस्बा पूरी केदारघाटी में होने वाली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और साथ ही यहां नगर पंचायत बनने से जन सुविधाएं भी बेहतर रहेगी। मुख्यमंत्री ने जिले में शिक्षा, रोजगार, और साथ ही सबसे महत्वपर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है।






