बीते दो दिन से उत्तराखंड में आफ़त बनकर बरस रही बारिश ने क़रीब 40 से अधिक मासूम लोगों की जान ले ली है। भारी बारिश के चलते कहीं पहाड़ों से पत्थर गिरे तो कहीं बाढ़ जैसी स्थिति हो गई तो कहीं भूस्खलन हो गया। जब हालात हाथ से ज़्यादा बेक़ाबू होने लगें तब भारतीय सेना के जवान लोगों के लिए भगवान बनकर सामने आए। सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
इन सेना के जवानों ने सैकड़ों जिंदगियों को बचाया। आपदा के तुरंत बाद भी भारतीय सेना द्वारा राहत बचाव ऑपरेशन जारी किया। नैनीताल ज़िले में सेना के जवानों ने क़रीब छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसमें उन्होंने 30, से अधिक लोगों की जान बचायी। वहीं टनकपुर में सेना के जवानों द्वारा क़रीब 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया।
भारतीय सेना के जवान हमेशा एक सुरक्षा कवच बनकर हमारे देश की सेवा करते है। यह देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं। दुश्मन चाहे सरहद पर हो या आपदा बनकर सामने खड़े हों। यह हर मुसीबत का सामना कर आम लोगों की ज़िंदगी बचाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इन जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें दिखाया गया है कि नैनी झील का पानी बढ़ने से वह ओवरफ्लो हो गया है और शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं इसी बीच सेना के कुछ जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना वहाँ मौजूद लोगों को बचाया जा रहा है। इस पर कई लोग भारतीय सेना के जवानों को नमन कर रहे हैं।