उत्तराखण्ड: मजदूर ने आपसी झगड़े में कर दी साथी की हत्या…

0
laborer killed his friend in bageshwar
Image: laborer killed his friend in bageshwar

आज की खबर बागेश्वर से है।यहां साथ काम कर रहे दो नेपाली मजदूरों में किसी बात को लेकर झगडा हो गया।झगड़ा बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया एक मजदूर ने अपने साथी की ही हत्या कर दी।

 जानकारी के मुताबिक यह घटना 17 जनवरी को अल्मोड़ा में हुई।घटना की जानकारी थाना कपकोट में पुलिस को नवीन भट्ट ने दी। व्यक्ति ने बताया कि 16 जनवरी की शाम को बुद्धि राम और प्रकाश नमक मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।दोनो मजदूर नेपाल से ही थे।

वे दोनो ही प्रवीन सिंह नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे थे।झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रकाश नेपाली ने बुद्धि राम की हत्या कर ली।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किए है और इस मामले की जांच पड़ताल उ.नि. प्रहलाद सिह चौकी प्रभारी रीमा को सौंप दी गई।

पुलिस ने छानबीन कर समान बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।छानबीन के दौरान हत्या करने में इस्तेमाल हुए घन,लकड़ी की फन्टी, चाकू जैसे सामान बरामद किए गए। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here