गाज़ियाबाद:- यह मामला गाज़ियाबाद का है। जहाँ के पॉश इलाके में एक तेंदुए को देखा गया। बताया जा रहा है कि राजनगर से हापुड़ चुंगी रोड पर एक तेंदुए को देखा। राजनगर के एक घर में लगे सीसीटीवी में तेंदुए की मूवमेंट कैद हुई। यह सीसीटीवी फुटेज प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दिया गया है। वीडियो में दिख रहे तेंदुए को स्थानीय लोगों ने पकड़ने के लिए कहा है।
तेंदुए को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिस इलाके में तेंदुआ दिखा वहां के लोगों को बाहर जाने पर रोक लगा दी। फिलहाल अभी वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी राजनगर में तेंदुआ दिखाई दिया था।ALSO READ THIS:पैरासेलिंग का मजा ले रहा था कपल, हवा में ही टूट गई रस्सी, देखिए वीडियो…