आज की खबर हल्द्वानी से आ रही है। जैसा की हम सभी जानते है उत्तराखंड के जवान पहाड़ों पर अपने हुनर के लिए खूब मशहूर है। अब हल्द्वानी के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी ने भी एक रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, उन्होंने 17 पर्वतों की श्रृंखलाओ को केवल 5 दिनों में ही फतेह हासिल की है। उनका कहना है कि, यह काम इससे पहले शायद ही किसी ने किया होगा। उन्होंने इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा किया है। हमे आशा है कि जल्द ही उनका यह रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होगा।
यह रिकॉर्ड बनाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी की बात करे तो वह उत्तराखंड के अल्मोड़ा के डूंगरा के रहने वाले हैं और इस समय अपनी सेवा कुमाऊं रेजिमेंट लेफ्टिनेंट कर्नल के पद में दे रहे है। इस समय उनकी तैनाती नॉर्थ ईस्ट में है। पर्वतरोहण के सफर की शुरुआत उन्होंने 1998 में की इस दौरान उन्होंने माउंट मकालू और एवरेस्ट जैसे पर्वतों पर चढ़ाई की।
कर्नल मनोज जोशी का कहना है कि देश विदेश के कई लोग उनकी ही तरह पर्वतों पर चढ़ाई करते है। उन्होंने इन 17 पर्वतों पर कम से कम समय में जीत हासिल करने की सोची। इसके लिए वह अपनी टीम के साथ 24 अगस्त से दक्षिण से उत्तर में स्थित लेह लद्दाख के कारजोक (मैंटोक रिज) की 12 पर्वत श्रृंखलाओं पर चढ़ने निकले, केवल 24 घंटे में उन्होंने उन सभी पर्वत श्रृंखलाओं में जीत हासिल की। इसके अलावा 27 अगस्त को वे पोलोगोंका रिज की 5 चोटियों पर चढ़ने निकले और केवल 12 घंटे में उन्होंने 6000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर फतेह कर चोटी पर देश का तिरंगा लहराया।
READ ALSO: दुखद: दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, 40 वर्ष की उम्र में कह गए अलविदा…