टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय उत्तराखंड के दौरे पर है, धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सबसे पहले कैंची धाम गए, जिसके बाद धोनी अपने परिवार के साथ बुधवार को अल्मोड़ा जिले में स्थित अपने गांव पहुंचे, जहा धोनी ने ग्रामीणों के साथ कुछ तस्वीरे खींची जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, महेंद्र सिंह धौनी ने अपने प्रथक गांव पहुंचकर अपने इष्ट देवता की पूजा अर्चना की ओर ग्रामीणों के साथ तस्वीरें खिंचवाई.
आपको बता दे इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का परिवार 2003-2004 में अपने पैतृक गांव पहुंचा था जिसके बाद धोनी टीम इंडिया में शामिल हो गए थे धोनी ने पिता पान सिंह ने 43-45 साल पहले रोजगार के लिए अपना गांव छोड़ दिया था जिसके बाद वो रांची चले गए थे जिसके बाद वो वही रहने लगे।






