Home उत्तराखंड देवभूमि के लाल ने 6 विद्रोहियों को मार गिराया, अदम्य शौर्य के...

देवभूमि के लाल ने 6 विद्रोहियों को मार गिराया, अदम्य शौर्य के लिए मिला सेना मेडल

0
Major Ajay Dhanik of Pithoragarh got sena medal (Image Credit: Social Media)

भारत देश हमेशा से ही वीरों और जाबाजो की जन्मभूमि रहा है. यहां के युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने देश के बॉर्डर की रक्षा हमेशा से करते हुए आए हैं. कैसी भी परिस्थिति हो कभी भी उनके कदमों डगमग आते नहीं है. देश के इन जांबाज युवाओं ने कई बार बहुत मुश्किल व नामुमकिन सैन्य अभियानों को पूरा करके दिखाया है.

आज हम ऐसे ही एक जांबाज सैनिक के बारे में आप लोगों को बताने जा रहे हैं. जिनको एक बहुत बड़े सैन्य ऑपरेशन में 6 विरोधियों को मार गिराने के लिए सेना मेडल मिला है. बता दे उन जाबाज सैनिक का नाम मेजर अजय धानिक है. जोकि मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव के रहने वाले हैं. मगर वर्तमान समय में वहां उत्तराखंड के ही देहरादून में रहते हैं.

मेजर अजय धानिक को सेना मेडल साल 2021 में असम में किए गए एक सफल सैन्य अभियान के लिए मिला था. अगर मेजर अजय धानिक के आसाम में किए हुए उस सैन्य अभियान के बारे में बताया जाए तो यह बात मई 2021 की है जब वह बंगाल इंजीनियरिंग का हिस्सा थे और असम में कार्यरत थे.

उस वक्त उन्हें सूचना मिली कि एक विद्रोहियों का समूह बहुत बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. कोई भी समय ना कमाते हुए मेजर अजय धानिक ने एक टीम बनाई और विद्रोहियों के ठिकाने पर पहुंच गए. वहां पहुंचते ही विद्रोहियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. मेजर अजय धानिक ने बिना घबराए 2 विद्रोहियों को उसी वक्त मार गिराया और अपनी टीम को दिशा निर्देश देते हुए अन्य विद्रोहियों के भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया.

फिर मेजर अजय धानिक ने बाकी चार अन्य विद्रोहियों को भी मार गिराया. इतने बड़े अभियान में असाधारण सामारिक कौशल, प्रेरणादायक नेतृत्व और अदम्य साहस दिखाने के लिए मेजर अजय को सैन्य मेडल से सम्मानित किए जाने की घोषणा 26 जनवरी को की गई थी.

शनिवार को अमृतसर में हुए कार्यक्रम में ले. जनरल एनके खंडूडी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया. मेजर अजय धानिक के पिता भीम सिंह धानिक भी सेना में कैप्टन रह चुके हैं. मेजर अजय धानिक को मिले इस सम्मान से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है और देव भूमि उत्तराखंड का सर और भी ज्यादा गर्व से ऊंचा हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here