पंतनगर से एक बड़ी खबर आ रही है जहां युवक जहर खा कर थाने पहुंचा। आइये पूरा मामला जानते है। हल्दी, टीडीसी कालोनी में रहने वाले रवि चौहान का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वह सिडकुल की एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन वेल्डर के तौर पर काम करते है। उनके पिता राम प्यारे चौहान टीडीसी में गार्ड हैं। राम चौहान का बड़ा पुत्र रवि चौहान सिडकुल की एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन वेल्डर है। दरअसल रवि का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस ने जानकारी दी कि पंतनगर थाना पुलिस ने पंतनगर निवासी कन्हैया को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूर्व नगला में हुई एक चोरी हुई जिसमें रवि के ऊपर चोरी में शामिल होने का आरोप था।
यह भी पढ़े: भतीजे के साथ अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने अपने पति की करवा दी हत्या…जानिए आगे क्या हुआ
इसलिए पुलिस ने रवि चौहान को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। लेकिन जब वह नहीं आया तो रविवार को पुलिस ही उनके घर पहुंच गई और रवि के बारे में पूछताछ की गई। जब रवि का कुछ पता नहीं चल पाया तो पुलिस रवि की पत्नी और छोटे बेटे राहुल को थाने ले गयी। रात करीब आठ बजे के बाद रवि थाने पहुंचा तो पुलिस ने बीवी और बेटे को छोड़ दिया। जब वे रवि को थाने के अंदर ले जा रहे थे तो उसने उन्हे बताया कि उसने रुद्रपुर गांधी पार्क से जहर खाया है। जिसे सुनकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसी समय रवि को पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।लेकिन रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है।







