Home उत्तराखंड उत्तराखंड: जंगल में नाबालिग लड़की के साथ साथ दुष्कर्म, पकड़ा गया आरोपी...

उत्तराखंड: जंगल में नाबालिग लड़की के साथ साथ दुष्कर्म, पकड़ा गया आरोपी फरमान….

0
Minor girl raped in forest accused farman arrested

हम आपको बता दें कि जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ़्तार कर ही लिया है। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ पोक्सो एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और साथ ही उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ 5 सितंबर को नाबालिक किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि फरमान निवासी अलावलपुर भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर चीला के जंगल में ले गया, जहाँ उसने मौक़े का फ़ायदा उठाकर नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाई। साथ ही उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसिको बताया तो वह उसकी वीडियो और फ़ोटो वायरल कर देगा।

जब किशोरी जंगल से डरी सहमी घर आइ तो उसमें अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है और साथ ही इस मामले की जाँच की जा रही है। बीते 6 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

READ ALSO: CAPF को सेना का दर्जा देने की मांग को ग्रह मंत्रालय ने किया खारिज, बताया यह कारण…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here