आपने सुना तो होगा इश्क में लोग सारी हदें पार कर देते हैं। लेकिन इतना भी नहीं होना चाहिए कि इंसान सारी मर्यादा ही तोड़ दे। पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को चूर चूर कर दे। ऐसे ही एक खबर उत्तराखंड के हरिद्वार से सामने आ रही है। जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के संग फरार हो गयी। गौरतलब यह है कि महिला के 4 बच्चे भी थे। महिला रुड़की के लंढौरा क्षेत्र के एक गाँव की निवासी थी। वह अपने प्रेमी संग फरार हुई और 20 दिन बाद पुलिस को मुज़फ्फरनगर में मिली। अब हम आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।
दरअसल रुड़की की एक विवाहित महिला को एक युवक से प्रेम हो गया। दोनों फ़ोन में घण्टों बात किया करते थे। इस दौरान महिला प्यार में इस कदर पागल हो गयी कि उसे अपने 4 बच्चों का जरा भी ख्याल नहीं आया। 20 दिन पहले महिला अपने प्रेमी के संग भाग गयी। महिला के पति ने पुलिस में पत्नी की गुमशुदा होने की रिपोर्ट की। सोमवार को पूरे 20 दिन की खोजबीन के बाद पुलिस ने महिला को मुज़फ्फरनगर से ढूंढ निकाला। हालांकि उन्हें वहां महिला का प्रेमी नहीं मिला। पुलिस महिला को किसी तरह हरिद्वार वापस ले आई। वहां उसके परिजनों को भी बुलाया गया।
यह भी पढ़े: 11वीं कक्षा के छात्र के साथ पांच साल से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार…
पुलिस स्टेशन में भी महिला ने काफी ड्रामा किया। महिला ने साफ साफ इंकार कर दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने कहा कि उसे अपने प्रेमी के संग रहना है। महिला के परिजनों ने उसे उसके बच्चों की भी सौंगन्ध दी। लेकिन उसपर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखा। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। आखिरकार महिला के पति और परिजनों को निराश होकर खाली हाथ वापस जाना पड़ा। इसके बाद शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के पास वापस चली गयी।