Home उत्तराखंड उत्तराखंड: नौ महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, गर्भ में पल...

उत्तराखंड: नौ महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत

0
Nine months pregnant woman hanged in Haldwani, child born in womb also died
Image: Nine months pregnant woman hanged in Haldwani, child born in womb also died (Source: Social Media)

आत्महत्याओं के कई मामले ऐसे होते है जो सभी को बुरी तरह से झकझोर देते है।आज भी ऐसा ही मामला नैनीताल जिले के ओखलकांडा से आ रहा है, जहां एक गर्भवती महिला ने खुदकुशी कर ली,जिसमे महिला के साथ साथ महिला की कोख में बच्चे की भी मृत्यु हो गई है।

महिला का नाम मुन्नी देवी है जो 20 वर्षीय है।उसकी शादी एक साल पहले ईश्वरी राम नाम व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से वह अपने पति के साथ ही हल्द्वानी कुसुमखेड़ा के शिव शक्ति विहार में रह रही थी।

रोजाना की तरह मंगलवार को भी देर शाम को जब महिला का पति अपने काम पर से लौटकर घर आता है जो वह कुछ समझ नहीं पाता।वह देखता है कि उसकी आंखो के से उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई है।

चौकी इंचार्ज कृष्णा गिरी द्वारा बताया गया कि शव को परिजनों ने ही निजी अस्पताल में ले जाने के लिए उतार दिया था।लेकिन डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया था।पोस्मार्टम के बाद बुधवार को परिजनो को शव सौंप दिया गया था।इतना बड़ा कदम उठाने को वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। क्योंकि महिला पूरे माह माह गर्भवती भी थी।वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here