Home उत्तराखंड हल्द्वानी में अब मॉर्निंग वॉक करिए रुद्राक्ष के पेड़ो के बीच, तैयार...

हल्द्वानी में अब मॉर्निंग वॉक करिए रुद्राक्ष के पेड़ो के बीच, तैयार हो रही है रुद्राक्ष वाटिका

0
Now do morning walk in Haldwani among Rudraksh trees
Now do morning walk in Haldwani among Rudraksh trees (Image Credit: Social Media)

सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाना और ताजी हवा लेना सभी को पसंद भी होता है और यह हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है. मगर आजकल इस विकास के युग में हमें पेड़ पौधे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं जहां भी आप की नजर जाएगी हर तरफ घर और फैक्ट्रीज नजर आती हैं.

तो ऐसे ही में ताजी हवा और मॉर्निंग वॉक के लिए उद्यान बनाए जाते हैं. जहां बहुत सारे पेड़ पौधे लगे होते हैं. जिनसे हमें शुद्ध व अच्छी हवा मिलती है. ऐसा ही एक सुंदर उद्यान उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में बनाया जा रहा है जिसको रुद्राक्ष वाटिका नाम दिया जाएगा. इस रुद्राक्ष वाटिका को डेढ़ हेक्टेयर से अधिक एरिया में बनाया जाएगा.

यह रुद्राक्ष वाटिका रामपुर रोड में स्थित स्वामी राम कैंसर संस्थान से लगी जमीन पर बनाया जाएगा. रुद्राक्ष वाटिका के अंदर साढ़े तीन मीटर का वाकिंग जून बनाया जाएगा ताकि लोग आराम से घूम फिर सके. कुछ ही दिनों पहले वन विभाग ने वहां सफाई अभियान भी चलाया था और साथ ही साथ बाउंड्री भी बना दी गई थी.

वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने में पहली बार रुद्राक्ष वाटिका बनाई जा रही है जिसमें कि वह 400 से अधिक रुद्राक्ष के पेड़ पौधे लगाएंगे और उसी के साथ साथ अन्य पेड़ पौधों को भी लगाया जाएगा. उद्यान के निर्माण और सुरक्षा के लिए उद्यान और वन विभाग के कर्मचारी मिलकर काम करेंगे. वन विभाग अधिकारियों ने सभी लोगों को यह सूचना भी दी कि उद्यान में कूड़ा फेंकने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here