देहरादून: आज की बड़ी खबर NSA अजीत डोभाल से जुड़ी है।उत्तराखंड पौड़ी के NSA अजीत डोभाल को तो हर कोई जानता ही है कि वे एक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार है,वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वस्त अधिकारियों में से एक हैं।इसीलिए अजीत डोभाल हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहे हैं।
आज की खबर उन्ही से जुड़ी दिल्ली से आ रही है।उनके घर में सिक्योरिटी ब्रीच करने की कोशिश की गई। जी हां एक संदिग्ध शख्स ने उनके घर घुसपैठ करने की कोशिश की । व्यक्ति जबरदस्ती उनके घर में घुसना चाहता था।लेकिन समय रहते ही उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। व्यक्ति कार से आया था और जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था लेकिन व्यक्ति को सुरक्षा बलों द्वारा गेट पर ही पकड़ ,उसे हिरासत में ले लिया गया है।
इस समय व्यक्ति दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में व्यक्ति कुछ बड़बड़ा रहा था।इसके अलावा उसने पुलिस को एक चौंका देने वाली चीज बताई कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दी है,उसने यह तक बोला कि उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है।
जांच के दौरान व्यक्ति की बॉडी से कोई चिप नहीं मिली। वहीं पुलिस को व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है।इसके अलावा पुलिस ने आरोपी की कार की भी जांच पड़ताल की जिसमे पता चला कि वह कार किराये पर ली गई है।
प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। व्यक्ति किराए की कार चला रहा था: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2022







