Home उत्तराखंड दहेज न देने पर ससुराल वालो ने बहु के साथ की यह...

दहेज न देने पर ससुराल वालो ने बहु के साथ की यह हरकत, जिससे बहु की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी…

0
On not giving dowry in-laws gave poisonous substance by mixing multiple in water to their Bahu

दहेज के लिए होती ज्याक्ति हमें दिन प्रतिदिन सुनाई देती है। ससुराल में बहू को कितना कुछ सहना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड के काशीपुर शहर से आ रही है। पीलीभीत मौहल्ले की शिवनगर कॉलोनी में एक लड़की नाम नेहा शादी कर अपने ससुराल पति राहुल देव के साथ कई सपने लेकर गई। लेकिन कुछ समय बाद उसके ससुराल वालों ने उसपर पैसों के लिए ज़ुल्म करना शुरू कर दिया। इसके बाद ससुराल वालो को मौका मिलने पर नेहा के मायके की तरफ से 100000 नगद और 50000 रूपए खाते में दिए भी थे। लेकिन ससुराल वालों का लालच इन रुपयों से ना भरा। जब बेटी नेहा के पिता ने उनको विरोध करना चाहा तो उनकी बेटी के साथ ससुराल वालों ने बंद कमरे में मार पीट की।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड न्यूज़: युवती ने वकील पर लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म..

उसके बच्चे को ननिहाल भेज दिया गया। इसके बाद ससुराल वाले 13 जनवरी को नेहा को बालाजी ले गए और पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे से दिया।जिससे उसकी मानसिक स्तिथि बिगड़ गई। वापसी के दौरान भी उसे बहुत मारा पीटा गया जहां से उसे काशीपुर लाया गया। पिता बेटी की बिगड़ती हालत देख नहीं पाया तो 14 जनवरी को नेहा का इलाज शुरू कराया गया। और नेहा के पिता ने पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मांगने के लिए बेटी पर अत्याचार करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here