Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की...

उत्तराखण्ड: पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, आप भी अपने छोटे बच्चों पर रखे नजर…

0
One and a half year old innocent died due to drowning in a bucket of water in Haldwani.

हल्द्वानी:- यह घटना लालकुआं की है। जहां एक दम्पति की डेढ़ वर्ष की बेटी की पानी मे डूबने से मौत हो गई। बिन्दुखत्ता के गांधीनगर के रहने वाले सूरज सिंह कार्की अपने परिवार वालो के साथ दीपावली के दिन महालक्ष्मी की पूजा की तैयारी कर रहे थे। और उनकी पत्नी रेखा बर्तन धो रही थी। तभी उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री सान्वी खेलते खेलते घर मे रखी बाल्टी के सहारा लेकर खड़ी हो गई।

अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह मुँह के बल बाल्टी में गिर गई। कुछ समय बाद जब सान्वी को ढूंढते हुए परिवार वाले अंदर आये तो सान्वी बाल्टी में आधा मुँह के साथ डूबी हुई थी। जब परिवार वालो ने उसको पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गए थी। दीपावली के दिन बच्ची की मौत के बाद घर में शोक की लहर है।

ALSO READ THIS:

उत्तराखण्ड: यहां 15 साल के लड़के ने काट ली अपने दोनो हाथों की नशे, तड़प तड़प कर युवक की मौत…

ALSO READ THIS:सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी गोलियां, 4 जवानों की मौत, तीन घायल..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here