Home उत्तराखंड होली मनाने दिल्ली से सतपुली जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में...

होली मनाने दिल्ली से सतपुली जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में माँ की हुई मौके पर ही मौत…

0
Pauri garhwal car accident in Satpuli woman died on the spot

होली के त्योहार की खुशियां अभी खत्म नहीं हुई कि उत्तराखंड से हर पर कोई न कोई दुखद खबर सामने आ ही रही है। ऐसे ही एक खबर पौड़ी गढ़वाल से सामने आयी है। यहाँ एक सड़क दुर्घटना में परिवार की एक महिला की मौत हो गयी। जबकि अन्य 4 सदस्यों की हालात काफ़िगम्भीर बतायी जा रही है। दरअसल एक परिवार इस साल होली मनाने दिल्ली से सतपुली जा रहा था। जिस दौरान कार अनियंत्रित हो गयी और एक बड़ा हादसा हो गया।

हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी। हादसे में परिवार की महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य 4 घायलों को पुलिस ने जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में 3 बच्चे एवं एक पुरुष शामिल है। परिवार के सेज संबंधियों को हादसे की खबर दे दी गयी है। खबर सुनते ही परिजनों की होली रंगहीन हो गयी।

बताया जा रहा है कि यह परिवार दिल्ली के मालवीय नगर में रहता था। परिवार के मुखिया मनीष तिवारी कार चला रहे थे। वह अपनी बीवी और बच्चों के साथ होली से एक दिन पहले की शाम सतपुली जा रहे थे। उनका सतपुली में एक रिसोर्ट है जहां उनका इस साल होली बनाने का प्लान था। सफर जैसे ही खत्म होने वाला था तभी इस हादसे ने दस्तक दे दी। सतपुली मल्ली के पास पहुंचते ही गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह खाई में गिर गयी।

हरिद्वार: गाड़ी बेकाबू होकर कई बार सड़क पर पलटी, कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत… (dainikcircle.com)

इस भयंकर सड़क दुर्घटना में मनीष की पत्नी श्वेता की मौके पर ही मौत हो गयी। मनीष का एक बेटा और दोनों बेटियां भी हादसे का शिकार हो गयी। जिसके कारण मनीष और उसके तीनों बच्चों को भी गंभीर चोंटे आयी है। सतपुली थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हंस चिकित्सालय में घायलों का इलाज जारी है। इसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के कारणों का भी पता लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here