- पिथौरागढ़ में मिट्टी के नीचे दबने से पति पत्नी की मौत
- घर को संवारने के लिए मिट्टी लेने गेट थे दोनो दंपति
बागेश्वर: बागेश्वर से एक बुरी खबर आई है कि जहां अपने घर की मरम्मत करना एक दंपति को भारी पढ़ गया।मामला ये है कि बागेश्वर में कपकोट के जगथाना में अपने पुराने घर की मरम्मत करने के लिए मिट्टी खोद रहे दंपति के ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया जिसके कारण दोनों पति – पत्नी की मौत हो गई। उनके दो बच्चे थे और वो भी अब अनाथ हो गए।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने रेस्क्यु कर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम करके उनके परिजनों को सौंप दिया है।मृतकों में जगन्नाथ निवासी देवेंद्र सिंह (31) पुत्र जसोद सिंह, और पत्नी गीता देवी जोंकि 26 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि दोनों पति – पत्नी घर बनाने के लिए घोरागढ़ से मिट्टी खोद रहे थे। इस दौरान मिट्टी से भरा टीला उनके ऊपर गिर गया और वो दोनों मिट्टी के नीचे दब गए।बता दे की इसकी जानकारी उनके परिवार वालों को तभ लगी जब वो शाम 5 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे।जब घर वाले ने इन दोनों को खोजने कि कोशिश करी तो उन्होंने देखा दी मिट्टी खोदने के औजार वहीं पर पड़े हुए थे। तो तब उन्होंने मिट्टी में दबने का शक हुआ, इसकी जानकारी फिर पुलिस और तहसील प्रशाशन को दी गई और और मौके पर ही वहां पर टीम पहुंची।
फिर तहसीलदार पूजा शर्मा, राजस्व पुलिस कर्मी, रेगुलर और एसडीआरएफ कि टीम मौके पर ही पहुंच गई और फिर उसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1 बजे के करीब दोनों के शवों को निकाला गया। पुलिस ने उसके बाद शवों को पोस्मार्टम कर के जीला मुखालया भेजा और उसके बाद शव को उनके परिवार वालों को सौफ दिया गया।जानकारी के अनुसार मृतक युवक देवेंद्र सिंह मुंबई में काम करता था। लॉकडाउन के कारण वह अपने घर अहा गया था। और जानकारी मिली है कि उसके दो बच्चे है एक 9 साल का लड़का और एक 2 साल की बेटी है।मृतकों के परिजनों ने सरकार से यह गुहार लगाई है कि उनके बच्चों। को भरण पोषण करने के लिए और उनके भविष्य के लिए व्यवस्था करने की मांग की है ।