हल्द्वानी – राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैथालॉजी विभाग में प्रकाश चन्द्र उपाध्याय आर्टिस्ट के पद पर नियुक्त है। प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को उत्तर प्रदेश के कलारत्नम फाउण्डेशन ऑफ ऑट एण्ड सोसायटी बरेली, द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता और साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 40 देशों के 443 आर्टिस्टो की पेंटिंगो का चयन किया गया और जिसमें इनको इस संस्था द्वारा प्रथम बार, गोल्ड अवार्ड और दूसरी बार एक्सीलेंस अवार्ड 2020 प्रदान किया गया।
तीसरा पुरुष्कार प्रकाश को संस्कार भारती पलवर और पागल बाबा डॉटकाम, हरियाणा द्वारा आटॅ वेरियर अवाडॅ 2020 प्रदान किया गया उसमें भी 6 देशों के 500 आर्टिस्टो ने प्रतिभाग किया था।
इससे पहले भी इन को उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनको कोरोना वोरियर सम्मान,उत्कृष्टता सम्मान, मात्रृका पुरुष्कार , नटराज कला रत्न सम्मान, कलाअनन्त सम्मान और भी कई राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई स्वणॅ पदक, कांस्य पदक ,प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए है।
यही नहीं प्रकाश उपाध्याय ने कोरोना काल में लगभग 50 राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर ऑन लाइन पेन्टिंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में प्रतिभाग भी किया। इनको विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरुस्कृत और साथ ही सम्मानित भी किया जा चुका है।
प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को 50 से अधिक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय आटॅ गैलरी व आर्टिस्ट ग्रुप के सदस्य भी बने हुए हैं।
इनको 6 व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड और तीन सामूहिक विश्व रिकॉर्ड भी इनके नाम दजॅ है। साथ ही इन्हें उत्तराखण्ड के नारी संघर्ष, पलायन,व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर पेन्टिंग बनना नये प्रयोग करना अच्छा लगता है।