Home उत्तराखंड राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तराखंड

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तराखंड

0
President Mrs. Draupadi Murmu reached Uttarakhand on her two-day visit
President Mrs. Draupadi Murmu reached Uttarakhand on her two-day visit (Image Credit: Social Media)

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई है।बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड का यह प्रथम दौरा है। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पर द्रोपदी मुर्मू का स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर गढ़वाल के कमिश्नर सुशील कुमार ,देहरादून के डीएम, राज्य की मुख्य सचिव एसएस संधू साथ ही पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल भी मौजूद थे।

बताते चलें कि द्रोपदी मुर्मू देश की 15 वे क्रम की राष्ट्रपति है साथ ही देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here