बरसात के मौसम के चलते उत्तराखंड के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। लगातार बारिश के चलते बहुत सी जगह तबाही मच गई है। कई जगह वाहन और लोगों के बह जाने की खबरे सामने आई तो कहीं मलबे में दफन होने की। लैंडस्लाइड, भूस्खलन जैसी घटनाएं भी रोजाना सुनाई दे रही है। अब नदी नालों ने भी विशाल रूप लेना शुरू कर चुका है।वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बात करें तो वहां बीते मंगलवार से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई क्षेत्रों में तो घंटों भर से बिजली नहीं है तो कई इलाकों में भूस्खलन की समस्या है। वहीं हेल्गू हद और नगुण बैरियर के पास भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बीएनडी हो गए है। वहां कई मकान क्षतिग्रस्त हुए है साथ ही उस जगह कई वाहन भी फस गए। इसके अलावा ओजरी, कल्याणी और पालीगढ़ के आस पास के तीन जगह में भी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गए है। साथ ही वहां के 33 संपर्क मार्ग भी बंद हो चुके है, जिनसे 50 से अधिक गांव के संपर्क जुड़े थे।लेकिन अब वह भी कट चुका है।
वहां के नौगांव से भी 3 गायों के भूस्खलन में दबने की भी खबरे सामने आई है। इसके अलावा बुधवार को भी मातली गांव में भी इसी कारण से तीन खच्चर भी मलबे में दफन हो गए। दो को हालत इस समय गंभीर है और एक की मृत्यु घटनास्थल पर हो चुकी है। वहीं परिवार वालों को भी उनके घर से पंचायती घर में शिफ्ट करना पड़ा। बुधवार की हो देर रात को उत्तरकाशी को यमुना घाटी में बिजली की समस्या हल हो सकी तो वहां के कई क्षेत्रों में संचार सेवा भी शुरू हो पाई।
READ ALSO: महिला पुलिस इंस्पेक्टर जमीन पर कब्जा कराने में कर रही थी मदद,दो SI समेत तीनों सस्पेंड..