आपको बता दें कि उत्तराखंड में सड़क हादसों के घटनाएं दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं। सड़क घटनाओं की वजह से आए दिन कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। एक बार फिर ऐसी ही ख़बर उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले से सामने आयी है। जहाँ लैंसडाउन मार्ग पर एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना के चलते कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहाँ मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने खाई से घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक एक व्यक्ति की जान जा चुकी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक़ लैंसडाउन मार्ग पर ब्लू पाइन होटल के ऊपर एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें प्रदीप बिष्ट और रिटायर्ड सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट सवार थे। कार के खाई में जा गिरने से वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने रिटायर्ड सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही प्रदीप बिष्ट का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
READ ALSO: 10 साल के सिबू ने ITBP से रिटायर होने से किया इनकार, पास किए सभी फिटनेस टेस्ट….







