देहरादून – सोमवार सुबह देहरादून के पर्वतीय डिपो के चालक विनोद शर्मा बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर निवासी, परिचालक रमेश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए, और जैसे ही उनकी बस रुड़की से थोड़ा पहले रामपुर पहुंची तो विनोद को लगा कि उसकी तबीयत खराब है, इसके बाद वो सीधे बस को लेकर रुड़की बस अड्डे पहुंचे। जब वो अपनी खिड़की खोलकर नीचे उतरने लगे तो वो पहले स्टीयरिंग पर गिरे और इसके बाद वो खिड़की से बाहर लटक गए। इसके बाद उन्हें मालवीय चौकी स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवहन निगम की ओर से उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। विवेक कपूर जो कि रुड़की डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हैं उन्होंने बताया कि बस में बैठे सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली रवाना कर दिया गया है और बस को रुड़की डिपो में ही खड़ा किया गया है।
पर्वतीय डीपो में विनोद शर्मा अपने परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे थे। बाद में उन्हें निगम की और से नियमित कर दिया गया। वह देहरादून से दिल्ली रूट पर ही बसों को ले जाया करते थे। परिचालक ने बताया कि विनोद शर्मा बहुत खुशमिजाज इंसान थे और सवारियों को भी हंसाया करते थे। सवारियों को कोई परेशानी ना हो इसलिए उन्होंने बस बीच में ना रोक के सीधे रुड़की बस स्टैंड में ही रोकी और बस में सवार छुटमलपुर निवासी अनीता उन्हें पहले से ही जानती थी। उनकी मौत से उसकी आंखे नम हो गई। परिचालक ने बताया कि विनोद काफी अच्छे आदमी थे और दो दिन पहले ही वो रुड़की डिपो आए थे।