उत्तराखंड – मेयर समेत 6 लोगों पर लगे पूर्व कर्मचारी की पत्नी से छेड़छाड़ करने का आरोप..

0
उत्तराखंड - मेयर समेत 6 लोगों पर लगे पूर्व कर्मचारी की पत्नी से छेड़छाड़ करने का आरोप..जानिए आगे

हरिद्वार – खबर मिली है कि मेयर रुड़की नगर निगम के उपर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। जिस महिला ने आरोप लगाया है वो महिला मेयर के पूर्व कर्मचारी की पत्नी है। पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने मेयर गौरव गोयल और साथ ही बाकी छह लोगों के ऊपर छेड़छाड़ साथ ही बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत में पीड़ित ने मेयरऔर बाकी 6 लोगों के उपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद मेयर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है और आपको बता दें कि पीड़ित महिला गंगनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है।

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति मेयर के कैंप कार्यालय में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे और कुछ समय पहले उनका वेतन रोका गया था जिसके लिए वो 22 दिसंबर को पति और सास के साथ मेयर के घर गई थी फिर वहां मेयर गौरव गोयल, मेयर के भाई राजीव गोयल और आलोक सैनी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उसके पति को जेल भिजवा दिया और फिर पति के जेल जाने के बाद महिला परेशान है गई। 25 दिसंबर कुछ दिन बाद एक व्यक्ति मेयर का संदेश लेकर महिला के पास पहुंचा और महिला से कहने लगा कि अगर वो अपने पति को जेल से निकलवाना चाहती हो तो तुम्हें मेयर से मिलना पड़ेगा और अपने पति को जेल से छुड़ाने के लिए महिला मेयर से मिलने पहुंच गई फिर आरोप है कि महिला जब मेयर से मिलने पहुंची तो उसने महिला के साथ छेड़छाड़ करी।

पुलिस ने इस मामले में मेयर गौरव गोयल समेत राजीव, आलोक सैनी, सार्थक गोयल, अनुज सिंह और मनोज कश्यप के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है और जानकारी अनुसार, महिला का पति एक समय मेयर के करीबी लोगों में शामिल था और एक बार ये कर्मचारी मेयर के लिए बीजेपी की बैठक में पार्टी के एक पार्षद से भी उलझ गया था। दिसंबर में मेयर पक्ष ने पूर्व कर्मचारी पर घर में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में केस दर्ज कराया था और साथ ही पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी भी हुई थी।और दूसरी और मेयर का कहना है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here