हरिद्वार- आपको बता दें की, रुड़की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। खबर है की, पुलिस ने स्मैक की खेप के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की आरोपी महिला के घर से 142.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। महिला अपने पति के साथ इस नशे के कारोबार में बताई जा रही है लिप्त, महिला का पति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर। वहीं इस बड़ी कामयाबी के लिए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा करी।
अब आपको पूरा मामला बताते हैं। भगवानपुर पुलिस ने एक महिला समेत 50 लाख रुपए की स्मैक बरामद की है, साथ ही महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किया है।वहीं इस मामले में एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं, और अभियान के दौरान ही भगवानपुर पुलिस को ये सफलता मिली है।
उन्होंने बताया की, पुलिस को सूचना मिली कि राशिद पुत्र साबिर और उसकी पत्नी साहिस्ता निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना जनपद हरिद्वार के घर में स्मैक रखी हुई है, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस तीन का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की तो आरोपियों के घर से 142.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा जब महिला से पूछताछ करी तो उसने बताया कि उसका पति राशिद बाहर से स्मैक खरीदता था और उसके बाद वो घर पर पुड़िया बना कर बेचा करती थी।
उसने पुड़िया की कीमत भी बताई, उसने कहा की 250 से लेकर 400 रुपए तक वो उसकी कीमत लेती थी। उस पुड़िया को छात्र और फैक्ट्री वाले खरीदा करते थे। इसके साथ ही पुलिस यह जानकारी ढूंढने में निकली है की आखिर ये स्मैक कहां से लाया करते थे।
आरोपि महिला को जिस टीम ने गिरफ्तार किया है उनमें एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, मंगलौर सीओ पंकज गैरोला, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र, सतीश शाह, कांस्टेबल गीता शाह, बबलू खान, गौतम, बलदेव, लाल सिंह, ललित यादव शामिल रहे। जानकारी मिली है की, पुलिस ने महिला के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है, और महिला के पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।