देहरादून – उत्तराखंड के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अपना हुनर हो बड़े अच्छे से दिखा रहे हैं। और ऐसा ही कुछ किया है ऊधमसिंह नगर जिले के 15 वर्षीय अभिषेक चंद्रा ने को कि रम्पुरा में रहते हैं। उन्होंने एक मिनट 58 सेकेंड में संयुक्त राष्ट्र संघ में सूचीबद्ध सभी देशों का नाम बताए हैं। और इसके साथ ही उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। वह वीडियो संस्था ने अपने यू ट्यूब और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया गया है। उन्हें एक प्रमाणपत्र और मेडल भी भेजा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अभिषेक चंद्रा को सभी लोग बधाई दे रहे हैं।
जनियस अभिषेक चंद्रा रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड नंबर 23 के रहने वाले हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और उनके पिता राजकुमार चंद्रा गांधी पार्क स्थित अपना मूंगफली का ठेला लगाते हैं, और अभिषेक भी अपना ट्यूशन खर्च निकालने के लिए सुबह अखबार बांटते हैं। अभिषेक आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में 11वीं कर रहे हैं।
इस पर अभिषेक का कहना है कि कुछ वक्त पहले उन्होंने सबसे ऊंचा धनिया का पौधा उगाने का रिकाॅर्ड बनाने वाले व्यक्ति की खबर पढ़ी थी। इसके बाद उन्होंने भी फैसला किया कि वह भी इस किताब में अपना नाम दर्ज कराएंगे। और लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने विश्व के देशों के नाम याद करने शुरू कर दिया।
अभिषेक की लगातार मेहनत करने के बाद उन्हें काफी कम वक्त में ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। उन्होंने उसके बाद इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। उन्होंने व्हाट्सएप पर उन्हें वीडियो भेजी और वह इस परीक्षा में खरे उतरे। उन्होंने 4 पड़ावों को पार करके और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस का खिताब अपने नाम किया।
अभिषेक जैसी उम्र वाले बच्चे गेम और सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं उसमें अभिषेक ने इंटरनेट का सही इस्तेमाल किया। अभिषेक का कहना है कि मैं काफी कुछ इंटरनेट से सीखता हूं। अभिषेक इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह पढ़ाई में भी अच्छे हैं। अभिषेक हाईस्कूल में भी 89.4 प्रतिशत अंक लाए थे।ऐसे होनहार बच्चों के लिए सरकार को भी आगे आके इनकी मदद करनी चाहिए ताकि यह बच्चे और ऊंचाइयों को छुए, और अपने राज्य और अपने देश का नाम भी गर्व से उपर उठाएं।