देहरादून:सड़कों के किनारे अक्सर हमे कूड़ा दिखता है। लोग कुछ भी खा पीकर अपना कूड़ा सड़कों पर फेंक देते हैं,जिससे सीधा प्रभाव हमारे पर्यावरण पर पड़ता है।लेकिन लोगों को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता तभी तो अलग अलग जगह कूड़े के ढेर नजर आते है।
सरकार ने बहुत से स्वच्छता अभियान चलाए थे बावजूद इसके कहीं भी कोई सफल प्रयास देखने को नहीं मिले।अब इसी के चलते एक नई मुहीम डोईवाला नगर पालिका में शुरू हुई है।इस मुहीम में डोईवाला क्षेत्र में पालिका प्रशासन जल्दी ही एक टोल फ्री नंबर जारी करेगा,जिसपर कोई भी सड़क या घर के पास के सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो खींचकर भेज सकता है।जो यह काम करेगा उसे पालिका प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।वहीं दूसरी ओर कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति पर पालिका प्रशासन द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा।
इस मुहीम से पालिका प्रशासन लोगों को अपने आस पास के सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेकने से रोक सकती है।इसके अलावा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट द्वारा बताया गया कि कूड़ा डंपिंग जोन में जमा करने से पहले ही लोगों को गीले और सूखे कूड़े केआई जानकारी दे दी गई है।यदि लोग इसे समझकर कूड़े को अलग-अलग करके देंगे उनसे कूड़ा उठाने का शुल्क ₹30 प्रतिमाह लिया जायेगा।और दोनो तरह के कूड़े को साथ देने पर लोगों से पालिका द्वारा हर महीने अधिक शुल्क लिया जायेगा।
इस तरह से कूड़े की पहचान और उसे अलग अलग करने के लिए लोग जागरूक होंगे।इस तरह से कूड़ा निस्तारण में भी आसानी होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया,”यदि किसी को नगर में कूड़ा फैलाता हुआ पाया गया, उसकी फोटो जो कोई भी इस नंबर पर भेजेगा उसको पुरस्कृत किया जाएगा और कूड़ा फैलाने वाले के ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।”
इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्वच्छता की जागरूकता के लिए पालिका क्षेत्र के विद्यालय में स्लोगन लिखवा कर और इससे जुड़े कई प्रतियोगिताऐ करवाकर विजेता को पालिका प्रशासन पुरस्कृत करेगा।लोगों के साथ साथ सफाई कर्मियों को भी बेहतर काम करने के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।साथ ही कार्यालय में उनकी फोटो प्रदर्शित की जाएगी। इस समय डोईवाला नगर क्षेत्र में एक गो ग्रास वाहन को चलाने की तैयारी भी चल रही है।इससे घरों से इकट्ठा किए गए खाद्य सामग्री को गौशाला में पहुंचाया जायेगी।







