उत्तराखंड के कई पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों ने बहुत तहलका मचाया हुआ है।रोजाना पहाड़ी इलाकों से जंगली जानवरों द्वारा किए हमलों की खबरे सुनाई देती है। यह हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही चले जा रहे है। पहाड़ी क्षेत्रों में तो घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है।
जंगली जानवरों में सबसे आम बंदर हो चुके है। पहाड़ी क्षेत्रों में इनकी संख्या बहुत बढ़ चुकी है।साथ ही इनके अंदर से इंसानों का खौफ बिल्कुल खत्म हो चुका है। इतना ही नहीं बल्कि अब बंदर इंसानों पर हमला भी कर रहे है।ऐसा ही एक हादसा उत्तरकाशी के पुजार नामक गांव से आया है,जहां बंदरों ने एक महिला पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही कुछ जंगली बंदरों ने दो महिला पर हमला किया।
बंदरों ने रजनी के मुंह पर हमला कर उसे घायल किया है और बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी के पैर पर काटा है।इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।सभी ग्रामीण लोग इस घटना से इस कदर डर और सहम गए है कि घरवालों एवं बच्चों को बाहर भेजने से भी डर रहे हैं।इस घटना के बारे में वन विभाग वालों को बताया गया जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने जंगली बंदरों से उनके सुरक्षा की मांग की हुई है।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने बंदरों के लिए दो पिंजरे भेजे है जिससे उनको पकड़ा जा सके।
Also Read This:शादी का हवाला देकर तलाकशुदा महिला का करता रहा योन शोषण, जब महिला ने शादी के लिए बोला तो मुकर गया…