Home उत्तराखंड उत्तराखंड: खिसक रहा है पहाड़ों का ग्रेविटी केंद्र, वैज्ञानिकों ने दिए बड़े...

उत्तराखंड: खिसक रहा है पहाड़ों का ग्रेविटी केंद्र, वैज्ञानिकों ने दिए बड़े खतरे के संकेत…

0
The center of gravity of the mountains is shifting, scientists have given indications of big debris

जैसे की हम सब जानते हैं उत्तराखंड में कोई ना कोई प्राकृतिक आपदा आती रहती है चाहे वह बाढ़ आना हो या ग्लेशियर खिसकना, भूकंप या भूस्खलन हो। इन घटनाओं की वजह से उत्तराखंड में रह रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। इसी बीच भू वैज्ञानिकों द्वारा हमारे पहाड़ों को लेकर एक डरा देने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पहाड़ों का ग्रेविटी केंद्र अपनी जगह से खिसकने लगा है। और साथ ही पहाड़ खोखले होने लगे हैं जिसकी वजह से आने वाले दिनों में पहाड़ों में पहाड़ खिसकने की घटनाएं अधिक हो जाएंगी।

सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हिमाचल, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बसे पहाड़ी इलाकों और नेपाल, भूटान, तिब्बत जैसे देशों में पहाड़ खिसकने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व महानिदेशक डॉ सोमनाथ चंदेल का कहना है कि पहाड़ों में ज्यादा बारिश होने की वजह से पहाड़ों की हालत और भी ज्यादा बिगड़ रही है। ALSO READ THIS:माथे और ठुड्ढी पर 7 टांके लगने के बाद भी मैदान में डंटे रहे भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार..

आपको बता दें कि पहाड़ तभी तक टिका रह सकता है जब तक उसका ग्रेविटी केंद्र स्थिर हो। बेवजह बोझ और तोड़फोड़ से पहाड़ों का ग्रेविटी केंद्र अपनी जगह छोड़ देता है जिसकी वजह से लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं होती है। पहाड़ के खिसकने की यह घटनाएं उत्तराखंड और हिमाचल राज्य में आम हो गई है। आए दिन कहीं ना कहीं पहाड़ खिसकने से लोगों अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। डॉ चंदेल ने कहा कि हमें पहाड़ों में कटिंग के बैलेंस का पूरा ध्यान रखना होगा अगर पहाड़ो में हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसको संभालना काफी मुश्किल हो जाएगा।

ALSO READ THIS:महिला ने बीच सड़क पर कर दी Cab Driver की पिटाई, लोग बोले लड़की होने का उठा रही फायदा, आप भी देखें वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here