Home उत्तराखंड हल्द्वानी: जंगल में लकड़ी लेने गए पति पत्नी पर हाथी ने कर...

हल्द्वानी: जंगल में लकड़ी लेने गए पति पत्नी पर हाथी ने कर दिया हमला, पत्नी की मौत…

0
The elephant attacked the husband and wife who went to the forest to get wood, the death of the wife...
DEMO PIC

ये घटना हल्द्वानी के गौलापार इलाके की है। दानीबंगर जंगल में लकड़ी बीनने गए दंपती पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई और पति ने भागकर अपनी जान बचा ली। कालीपुर सुंदरपुर रैक्वाल के रहने वाले मदन सिंह और उनकी पत्नी 45 वर्षीय नंदी को जलौनी लकड़ी की जरूरत थी। शाम छह बजे वो लकड़ी बीनने के लिए किशनपुर रेंज के जंगल दानीबंगर में गए थे। तभी एक हाथी अचानक वहां पहुंच गया और दंपती पर हमला कर दिया।

मौके पर पहुचीं पुलिस और वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल में सौ मीटर दूर नंदी का शव पुलिस को मिला। बताया जा रहा है कि गोलापुर क्षेत्र में जानवरों की ये पहली घटना नही है। इससे पहले भी ऐसी कई मामले सामने आये है। पिछले साल जुलाई में गौला रेंज में हाथी के हमले में बीट वॉचर त्रिलोक राम की पत्नी पार्वती देवी की मौत हो गई थी। और इस साल गौलापार के रहने वाले चनर सिंह की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। कई बार तो जानवरो ने फसलों का भी काफी नुकसान किया।

ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड: सेहरा बंधने से पहले ही उठी ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान की अर्थी, सगाई के बाद लौट रहा था ड्यूटी..

ALSO READ THIS:बाइक पर स्टंट दिखा रहा था युवक, तभी हो गया दर्दनाक हादसे का शिकार, देखिए वीडियो…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here