उधम सिंह नगर:- लगातार हो रहे आंतकवादियो के हमले से भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए। लेकिन कई मुठभेड़ में भारतीय सेना ने आंतकवादियो को बराबर की टक्कर दी और उन्होंने मार दिया। आपको बता दे कि उत्तराखंड के जसपुर के रहने वाले नायक कुलदीप सिंह ने पुलवामा हमले में तीन आंतकवादियो को मार दिया। वही आज वो आंतकवादियो का खात्मा कर अपने घर जसपुर लौटे जहां उनको फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जवान नायक कुलदीप सिंह का स्वागत
नायक कुलदीप सिंह जैसे ही जसपुर के रेलवे स्टेशन पहुँचे शहर के लोग अपनी अपनी गाड़ियों से उनको घर लेकर आए और गले मे माला पहनाकर उनका जश्न मनाते हुए जोरशोर से स्वागत किया। आज उनके घर और इलाके में खुशी का माहौल है।
तीन आंतकवादियो को मार गिराया
नायक कुलदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर 2020 में हुए पुलवामा हमले में तीन आंतकवादियो को मार गिराया। राष्ट्रपति ने सेना मैडल से उनको नवाज़ा और कहा कि भारत सरकार को कुलदीप सिंह और सेना के जवान पर नाज़ है।
3 आतंकियों को मार कर घर पहुंचा उत्तराखण्ड का शेर, हुआ भव्य स्वागत देखिए वीडियो…❣️🇮🇳#JaiHind #IndianArmy pic.twitter.com/Drw3eBtGRW
— Dainik circle (@dainikcircle) October 25, 2021