उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों का कहर लगातार बरस रहा है। आज की खबर पौड़ी गढ़वाल एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम इसोटी से आ रही है। यहां एक 50 साल की सावित्री देवी पर भी गुलदार ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला खेत में चारापति काट रही थी, तभी अचानक महिला पर गुलदार का हमला हुआ और महिला घायल हो गाई। घायल महिला मदद के लिए सौर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। जल्दी ही उनकी मदद से महिला को 108 से नौगांव खाल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते महिला को हायर सेंटर कोटद्वार रेफर किया गया।
महिला ने बताया कि वह जंगल में जब चारापति काट रही थी तो गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार ने उसके हाथ पैरों को काटा लेकिन जैसे ही वह महिला के गले की तरफ बढ़ा, उसने गुलदार के मुंह पर अपने साथ लाई हुई दर्रांति से हमला कर दिया। चोटिल होते ही गुलदार जंगल की ओर भाग गया और महिला की जान बच गई।
वहीं इस घटना के बाद जानकारी डीएफओ पौड़ी को दी गई तो उन्होंने कहा कि गांव के आसपास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए तत्काल आदेश जारी कर दिए गए है। साथ ही इस मामले के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द ईष्टवाल का कहना है कि इस क्षेत्र में रोजाना के ऐसे ही मामले सामने आ रहे है। पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसे मामलो में जल्द ही कुछ नही किया गया तो वह उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
READ ALSO: सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर खत्म किया जीवन….