सोशल मीडिया अगर आप सच्चा प्यार और फ्रेंड तलाशते है तो सावधान हो जाईये। इन आदतों को जल्द ही बदल लीजिए, वरना भारी नुकसान भरना पड़ेगा। आइए अब आपको पूरी घटना के बारे में बताते है। ये मामला देहरादून का है। जहां साइबर ठगों ने लड़की बनकर फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती की। जयेंद्र सिंह कारगी चौक देहरादून का रहने वाला है।
जयेंद्र ने बताया कि फेसबुक पर कुछ दिन पहले पूजा शर्मा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। कुछ समय बाद दोनों मेसेंजर पर बात करने लगे। और वह एक दूसरे को फ़ोटो भी शेयर करने लगे। लेकिन एक दिन फोटोशॉप तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी अश्लील फोटो तैयार की गई है। इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा एक ही गांव के 12 लोगों की मौत, देखिए वीडियो…
जयेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ पटेल नगर थाने में शिकायद दर्ज करवाई। आरोपियों ने अब तक जयेंद्र से 3 लाख 6 हज़ार रुपये ठग लिए है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसको दूसरे नंबर से कॉल किया और खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर अश्लील फोटो भेजने के आरोप में केस दर्ज करने की धमकी दी।
पीड़ित घबरा गया। फ़र्ज़ी कॉल वाले ने केस बन्द करने के लिए2 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को बताया कि साइबर थाने से जीरो एफआईआर ट्रांसफर होकर आई है। पुलिस ने कार्यवाही कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ALSO READ THIS:उत्तराखण्ड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, कल ड्यूटी पर जाना था…







