Home उत्तराखंड होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को...

होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

0
There will be no shortage of roadways buses on Holi, those on duty will get incentives.
There will be no shortage of roadways buses on Holi, those on duty will get incentives.

होली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर परिवहन निगम प्रोत्साहन राशि देगा। मंगलवार को महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।जारी आदेश के मुताबिक, यह प्रोत्साहन योजना 27 फरवरी से नौ मार्च यानी 11 दिन तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में लगातार 10 दिन तक केवल मैदानी मांर्ग पर औसत प्रतिदिन 242 किमी, मिश्रित मार्गों पर औसत 200 किमी और पर्वतीय मार्गों पर औसत 180 किमी संचालन करने वाले ड्राइवर, कंडक्टर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलगी।

इस अवधि में एक भी अवकाश लिए बिना सीधे 11 दिन तक काम करने वालों को केवल मैदानी मार्गों पर न्यूनतम 2662 किमी, मैदानी-पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर न्यूनतम 2200 और केवल पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम 1980 किमी संचालन करने पर कर्मचारियों को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसी प्रकार, होली के दिन जो ड्राइवर, कंडक्टर कार्यशाला से कहीं मार्ग पर लेकर जाएंगे, उन्हें अतिरिक्त 300 रुपये मिलेंगे। इस अवधि में जिन ड्राइवर, कंडक्टर का लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक होगा, उन्हें 500 अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।डिपो कार्यशाला के तकनीकी कार्मिकों, संचालन कार्य में लगे डीजल लिपिक, समय पाल, बैग इन आउट लिपिक, चेंकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, काउंटर पर बुकिंग करने वाले लिपिकों, एमएसटी व अन्य पास बनाने वाले कार्मिकों, कार्यशाला में आउटसोर्स से काम करने वाले कर्मचारियों को एक अवकाश लेकर 10 दिन तक कार्य करने पर 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इन 11 दिन में अगर किसी का अवकाश आएगा तो वह प्रोत्साहन योजना अवधि खत्म होने के बाद मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here