दो बाइक सवार बदमाशों ने मस्जिद से वापस आ रहे बुजुर्ग पर चलायी गोली, आरोपी घटनास्थल से हुए फरार….

0
Two bike-riding miscreants fired at the elderly returning from the mosque

शहरों में बढ़ती गुंडा गर्दी से लोग बहुत परेशान हो रहे है। आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है।कभी चोरी, कभी लूट पाट, कभी दिन दहाड़े हत्या आदि । यह सभी घटनाएं अब आम सी नजर आती है। यह लोगो के लिए खतरा बन चुका है। आज भी हम एक ऐसी ही घटना आपके सामने लेकर आए है। घटना रामपुर गांव की है जहां इरफान नामक व्यक्ति शनिवार की रात को मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। यह उन्हीं के गांव की मस्जिद है। वे पेशे से एक किसान है। 8 बजे के बाद वह अपने घर को पैदल लौट रहे थे। लेकिन मस्जिद की कुछ दूरी पर ही बाइक में दो बदमाश वहां आ पहुंचे। इससे पहले कि इरफान कुछ समझ पाते, बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने इरफान पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के सभी लोग डर गए और सभी में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड न्यूज़: युवती ने वकील पर लगाया आरोप, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म..

गोली इरफान की कनपटी के पास लगी जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। और बाइक में सवार दोनों बदमाश भी भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस वहां मौके पर पहुंची जहां से उन्होने इरफान को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। और वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्होंने इरफान को देहरादून के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की छान बीन भी जारी है। वे घटनास्थल की जगह के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर बदमाशो को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को लगता है कि इस घटना के पीछे रंजिश होने की आशंका हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here