Home उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल: ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, दम घुटने से...

टिहरी गढ़वाल: ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, दम घुटने से दो भाईयों की मौत…

0
Two brothers died of suffocation in a closed room in Tehri Garhwal
Photo:Two brothers died of suffocation in a closed room in Tehri Garhwal

आज के समय में ठंड बहुत हो रही है जिससे बचने के लिए लोग अंगीठी का इस्तमाल कर रहे है जिस तरह ये हमारे बचाव के लिए है उसी तरह इसे हमे हानि भी हो सकती है इसी को लेकर एक खबर आई है टिहरी जिले में रहने वाले दो बालक की मृत्य हो गई।

टिहरी के विकास खंड भिलंगना के हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत की ये घटना बुधवार रात की है।दो बालक जिनका नाम अनुज नेगी (16) और आशीष नेगी (17) रात के समय वह अपने माता पिता के साथ अंगीठी में हाथ शेक रहें थे। मां पिता को गहरी नींद आने के कारण वह अंदर वाले कमरे में चले गए। उन बच्चो की आंख लग गई। उस अंगीठी के धुएं के कारण उनका वहा दम घुट गया ।जिसके कारण उनकी मृत्य हो गई।

जब सुबह हुई तो उनके माता पिता ने उन्हें आवाज लगाई ।परंतु उन्हें कोई उत्तर नही मिला जिसके कारण वह घबरा गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़ा दोनों भाइयों के शव बेड पर पड़े थे। जिसके कारण उनके माता पिता की आंखे नम हो गई।

इसके बाद पिता ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी तो घर पर भीड़ एकत्र हो गई। इस उत्तम मकर संक्रांति के त्योहार पर परिवार इस परिस्थिति से गुजरेगा किसी ने सोचा नहीं था। एक छोटी सी गलती के कारण एक मां ने और एक पिता ने अपने पुत्र खो दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here