Home उत्तराखंड दुखद: नहीं रहे उत्तराखंड के प्रतिभाशाली कलाकार नवीन सेमवाल

दुखद: नहीं रहे उत्तराखंड के प्रतिभाशाली कलाकार नवीन सेमवाल

0
Uttarakhand artist Naveen semwal passes away
Image: Uttarakhand artist Naveen semwal passes away (Source: Social Media)

इस वक्त की दुखद खबर उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री से आ रही है। देवभूमि के बहुत प्रतिभावान कलाकार नवीन सेमवाल का आज सुबह निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी और आज सुबह उनका निधन हो गया उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

आपको बता दे मेरी बामणी गीत से नवीन सेमवाल को एक अलग ही पहचान मिली थी। वो गायक तो थे ही उसके साथ साथ वो एक हास्य कलाकार भी थे। यू अचानक उनकी आकम्सिक निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक नवीन सेमवाल की तबियत बिगड़ने पर उनको रुद्रप्रयाग के राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन वहां स्वास्थ्य में कोई सुधार न देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उनको देहरादून के अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां आज सुबह नवीन सेमवाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मंगलवार की सुबह 44 वर्ष की उम्र में नवीन सेमवाल ने अंतिम सांस ली। वो उत्तराखंड के प्रतिभाशाली गायक थे उनके निधन के बा पूरे उत्तराखंड और उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here